Covid-19 Mahamari: Prabhav Aur Prabandhan
यह मोनोग्राफ कोविड-१९ और इसके सुरक्षात्मक उपायों के बारे में लेखको द्वारा स्वअर्जित ज्ञान पर आधारित है। इसी समय लेखकों ने कोविड-१९ के खिलाफ लड़ने के लिए बहुत ही सरल उपाय प्रस्तावित किए जैसे रेशम आधारित मास्क और जल चिकित्सा का उपयोग के साथ साथ सरकार द्वारा जारी किए गये दिशा-निर्देशों को भी संकलित किया है। इस प्रकार, इस मोनोग्राफ का उद्देश्य कोविड-१९ महामारी के बारे में आम लोगों को जागरूकता प्रदान करना और कोविड-१९ के खिलाफ एक प्राथमिक सुरक्षा उपायों की जानकारी प्रदान करना है। यह मोनोग्राफ कोविड-१९ से संबन्धित इंस्ट्रूमेंटेशन जो की ज्यादातर डीआरडीओ द्वारा पर भारत के विकसित किये गए है, को भी शामिल करता है। देश भर के विभिन्न अन्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थानों द्वारा विकसित इन्स्ट्रूमैनटेशन को मोनोग्राफ के सीमित आकार की सीमा के कारण इसमे नहीं जोड़ा जा सका है। हमें उम्मीद है कि यह मोनोग्राफ आम आदमी को कोविड-१९ महामारी से परिचित होने के साथ साथ और खुद को इससे बचाने के एहतियाती उपायों में भी मदद करेगा।